बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत, अस्पताल में ली अंतिम सांस

बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत, अस्पताल में ली अंतिम सांस

गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राकेश दौलताबाद को सुबह 10 बजे हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुग्राम के पालम विहार मणिपाल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र अभी महज 45 साल थी। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। हरियाणा के राजनीतिक हलके से लेकर आम जनता तक इस ख़बर को सुनने के बाद शोक में है। दो साल पहले कोरोना के दौरान उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। और अब राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। जिससे हर कोई दुखी है। वहीं उनके समर्थक अस्पताल पहुंचे हैं।